राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का नैनीताल दौरा: नयना देवी मंदिर से की कार्यक्रम की शुरुआत, जानें पूरा शेड्यूल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को नैनीताल के नयना देवी मंदिर और बाबा नीब करौरी के कैंची धाम आश्रम का दौरा करेंगी। इस दौरान कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी उनका प्रमुख योगदान होगा। पढ़ें कार्यक्रम की पूरी जानकारी

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 4 November 2025, 11:56 AM IST

Nainital: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को नैनीताल के नयना देवी मंदिर के दर्शन करने के बाद अब बाबा नीब करौरी द्वारा स्थापित कैंची धाम आश्रम जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त की गई है और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गए। बता दें कि न केवल मंदिरों के आस-पास बल्कि पैदल चलने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

नयना देवी मंदिर से शुरू होगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

राष्ट्रपति मुर्मु के नैनीताल दौरे के दूसरे दिन का कार्यक्रम 8:50 बजे मां नयना देवी मंदिर में दर्शन से शुरू हो चुका है। इसके बाद राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास समारोह में भाग लेने गई। इन सब के बाद वह नीब करौरी बाबा आश्रम, कैंची धाम के दर्शन के लिए प्रस्थान की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कैची धाम दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, श्रद्धालुओं के लिए इस दिन बंद रहेगा मंदिर परिसर

कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु का कार्यक्रम अपराह्न 11:15 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल पहुंचने के बाद शुरू हुआ, जहां वह विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने 89 में से 18 मेधावी छात्रों को मेडल दिए और 16,000 से अधिक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की। इसके अलावा, 233 छात्रों को पीएचडी की उपाधि भी दी गई। यह विवि के इतिहास में पहली बार है जब राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में शामिल हुई, जिससे छात्रों और स्टाफ में खुशी का माहौल देखने को मिला।

राष्ट्रपति के बाद सम्मानित होंगे मेधावी छात्र

बता दें कि दीक्षांत समारोह के बाद, राष्ट्रपति मुर्मु के प्रस्थान के बाद मेधावियों को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मेडल प्रदान किया। इस समारोह में विवि के कुलपति, प्राध्यापक और अन्य विशिष्टजन भी शामिल हुई।

नैनीताल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे की बड़ी अपडेट, जानिए क्या-क्या किया गया तैयारी में

सुरक्षा व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा गया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। मंदिरों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गए थे और आसपास के मार्गों पर अतिरिक्त निगरानी रखी गई थी।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 4 November 2025, 11:56 AM IST