Nainital: नेपाल में बाढ़ से नैनीताल प्रशासन अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी और त्रिशूली नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने बताया कि अब तक जिले के किसी नागरिक के प्रभावित होने की सूचना नहीं है और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 August 2026, 12:49 AM IST

Nainital: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी और त्रिशूली नदी में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। नेपाल में हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने नेपाल में रह रहे नैनीताल जिले के नागरिकों की सहायता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन के अनुसार, अब तक नेपाल में आई बाढ़ से नैनीताल जिले के किसी भी नागरिक के प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और नेपाल में रह रहे जिले के नागरिकों की जानकारी जुटाने के लिए निगरानी की जा रही है।

नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल

जिलाधिकारी की अपील

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि नेपाल में रह रहा नैनीताल जिले का कोई नागरिक बाढ़ से प्रभावित हुआ है या उसके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलती है, तो तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना दी जाए। इससे जरूरतमंद नागरिकों तक सहायता पहुंचाने और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।

नैनीताल में मिलावट और कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं, प्रशासन ने उठाया ये बड़ा कदम

हेल्पलाइन नंबर किए जारी

प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए 05942-231181, 231179, 231178 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1077 और मोबाइल नंबर 8272080884 पर भी सूचना दी जा सकती है। ई-मेल के माध्यम से deocnainital@gmail.com पर जानकारी साझा की जा सकती है।

नैनीताल की माल रोड पर ‘जोशीमठ’ जैसा मंजर! धंसती सड़कों पर रेंगता खौफ, कब टूटेगी हुक्मरानों की बेपरवाही?

जिला प्रशासन ने जनता से की अपील

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि नेपाल में रह रहे नैनीताल जिले के किसी नागरिक के बाढ़ से प्रभावित होने की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता और राहत कार्य के लिए समन्वय किया जा सके।

Location :  Nainital

Published :  28 August 2026, 12:47 AM IST