Site icon Hindi Dynamite News

राष्ट्रपति के स्वागत में निखरा नैनीताल…काश हर साल होता VVIP दौरा, देखें क्या बोले लोग?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले नैनीताल में सड़क मरम्मत, रंगाई और सफाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है, शहर की सूरत अचानक निखरी है और लोग उम्मीद जता रहे हैं कि यही जोश लगातार बना रहे। नैनीताल प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुटा है।
Post Published By: ईशा त्यागी
Published:
राष्ट्रपति के स्वागत में निखरा नैनीताल…काश हर साल होता VVIP दौरा, देखें क्या बोले लोग?

Nainital News:  नैनीताल फिर एक बार वीवीआईपी रंग में रंगने लगा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले शहर की सड़कों ने जैसे नया जीवन पा लिया हो। महीनों से गड्ढों में तब्दील रास्ते अब चमचमाने लगे हैं। दीवारों पर नई रंगत चढ़ी है और सफाई का आलम ऐसा कि मानो नैनीताल किसी बड़े उत्सव की तैयारी में हो। लोगों के बीच चर्चा है कि अगर हर साल कोई वीवीआईपी यहां पहुंचे तो शायद इस शहर की सूरत हमेशा ऐसी ही बनी रहे।

महीनों से गड्ढों में तब्दील सड़के

सरोवर नगरी नैनीताल इन दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय दौरे की तैयारियों में डूबी है। 3 और 4 नवंबर को प्रस्तावित इस यात्रा से पहले जिला प्रशासन ने पूरा जोर लगा दिया है। लोक निर्माण विभाग से लेकर नेशनल हाईवे तक सभी टीमें शहर की सड़कों को संवारने में लगी हैं। महीनों से गड्ढों में तब्दील सड़कों पर अब मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

गड्ढों को भरने का काम तेज

डीएम ललित मोहन रयाल ने हाल ही में संबंधित विभागों की बैठक कर सभी तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। उनके आदेश के बाद नगर क्षेत्र की राजभवन रोड पर लोनिवि की टीम ने पैचवर्क शुरू कर दिया है, वहीं हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर एनएच विभाग ने भी गड्ढों को भरने का काम तेज कर दिया है।

उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल की धूम परदेश तक, जानिए इसके पौराणिक और ऐतिहासिक कारण

दीवारों और पीलरों पर नई पुताई

सड़कों के दोनों ओर दीवारों और पीलरों पर नई पुताई की जा रही है जिससे शहर की रंगत एकदम निखर गई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि नगर की सभी मुख्य सड़कों को दुरुस्त कर दिया गया है जबकि एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल का कहना है कि ज्योलीकोट से बल्दियाखान तक का काम लगभग पूरा हो गया है और लगभग सभी सड़कें गड्ढा-मुक्त हो चुकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी कोई बड़ा अतिथि आता है तब ही शहर की हालत सुधारी जाती है। कई लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि अगर हर साल राष्ट्रपति या कोई वीवीआईपी नैनीताल का दौरा करें तो शायद इस शहर की सड़कें सालभर ऐसी ही चमकती रहें।

महराजगंज में नाबालिग ने किया बड़ा कांड…Video देख दंग रह गई महिला, मचा हड़कंप

फिलहाल नैनीताल प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुटा है। शहर की सड़कों की ये चमक और लोगों की उम्मीदें इस बात का सबूत हैं कि विकास अगर निरंतरता के साथ हो, तो हर दिन किसी वीवीआईपी आगमन जैसा लग सकता है।

Exit mobile version