Nainital: सावन माह में पाषण देवी मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक व बच्चों के सुंदरकांड पाठ ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

नैनीताल के पाषाण देवी मंदिर में सावन के अवसर पर ऐसा भक्तिमय नजारा देखने को मिला जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। बच्चों के सुंदरकांड पाठ से लेकर वैदिक मंत्रों के बीच हुए रुद्राभिषेक तक, आखिर क्या रही इस आयोजन की खासियत? पढ़िए पूरी खबर।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 August 2026, 6:53 PM IST

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के सरोवर नगरी नैनीताल में सावन माह के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में ठंडी सड़क स्थित प्राचीन पाषाण देवी मंदिर में रुद्राभिषेक, हवन, यज्ञ और सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव और मां पाषाण देवी की आराधना की तथा सुख-समृद्धि की कामना की।

बच्चों के सुंदरकांड पाठ ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

इस धार्मिक आयोजन के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने सुंदरकांड का सुमधुर पाठ प्रस्तुत किया, जिसने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Nainital: सरोवर नगरी जाने वाले सैलानी ध्यान दें! 1 अगस्त से नैनीताल माल रोड पर भूलकर भी न बजाएं हॉर्न, जानिए क्यों?

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ रुद्राभिषेक

मंदिर के प्रमुख पुजारी जगदीश भट्ट एवं आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Nainital: लगातार बारिश से जनजीवन बेहाल, मलबा रास्ते पर आने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

पाषाण देवी मंदिर से जुड़ी है विशेष आस्था

यहाँ बता दें पाषण देवी मंदिर से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भुवन चन्द्र खंडूरी परिवार का बहुत लगाव रहा है। जब भी उनके परिवार के सदस्य नैनीताल आये तो मां पाषण देवी मैया के दर्शन करने जरूर मंदिर में आते हैं पूजा अर्चना करने के लिए। वैसे तो मंदिर में सालभर कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।

Location :  Nainital

Published :  2 August 2026, 6:53 PM IST