Nainital News: पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर की कड़ी कार्रवाई, दो आरोपी ऐसे हुए गिरफ्तार

भीमताल पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामले में एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देशों और थाना प्रभारियों की सक्रियता को सराहा गया। 20 नवंबर को थाना भीमताल में वादिनी ने तहरीर दी कि 19 नवंबर की रात दो बाइक सवार व्यक्तियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 22 November 2025, 3:01 AM IST

Nainital: भीमताल एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देश पर भीमताल पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। महिला से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश करने वाले दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़कर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि महिला और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कठोर और त्वरित कार्रवाई की जाए। इन निर्देशों के तहत एसपी क्राइम और ट्रैफिक जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन और सीओ भवाली अमित कुमार की निगरानी में भीमताल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

नैनीताल की वादियों में बढ़ती आस्था, जहां बाबा नीम करौली की दिव्यता ने कैंची धाम को दे दी नई पहचान

20 नवंबर को थाना भीमताल में वादिनी ने तहरीर दी कि 19 नवंबर की रात दो बाइक सवार व्यक्तियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए अपहरण करने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।

थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत सर्च और छानबीन कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और नियमानुसार जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रेम सिंह मेहता उम्र 40 वर्ष और धर्मेन्द्र उम्र 25 वर्ष शामिल हैं। दोनों का वर्तमान पता नौकुचियाताल भीमताल है जबकि उनके मूल स्थान अलग-अलग हैं।

Nainital: 110 करोड़ की सीवेज योजना में घोटाला, ठेकेदार के गड़बड़ी से मॉलरोड पर फिर से ओवरफ्लो

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजीत राठौड़, उपनिरीक्षक आशा बिष्ट, असिस्टेंट उपनिरीक्षक गणेश सिंह राणा और कांस्टेबल नरेश परिहार शामिल थे।

Location : 
  • नैनीताल

Published : 
  • 22 November 2025, 3:01 AM IST