
सर्पदंश से वनकर्मी घायल
Nainital: जनपद के रामनगर में शुक्रवार की सुबह तराई पश्चिमी वन प्रभाग के कार्यालय में मौजूद एक वनकर्मी को सांप ने काट दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आनन-फानन में घायल कर्मचारी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सांप के हमले में घायल वन कर्मचारी की पहचान सुखदेव के रूप में हुई है।
नैनीताल में बापू और शास्त्री जी को खास अंदाज़ में किया गया याद, देखिए क्या रहा खास
जानकारी के अनुसार तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बैलपड़ाव रेंज में कार्यरत कर्मचारी सुखदेव शुक्रवार की सुबह रामनगर में स्थित डीएफओ कार्यालय में मौजूद था। बताया जाता है कि इसी बीच झाड़ियां में अचानक एक सांप देखने के बाद वहां मौजूद एक अन्य कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस सांप को पकड़ लिया लेकिन यह सांप उस कर्मचारी के हाथ से छूट गया और उसके बाद सुखदेव के हाथ पर चिपट गया।
घटना की जानकारी देती चिकित्सक डॉ दीपा पांडे
सुखदेव के हाथ से लिपटने के बाद सांप ने उसे कई डंक मार दिये। जिससे उसके खून बहने लगा। इस बीच साथ में मौजूद कर्मचारी उसे उपचार के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल लाए जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद डीएफओ कार्यालय में हड़कंप मच गया तो वही मामले में अस्पताल की चिकित्सक डॉ दीपा पांडे ने बताया कि कर्मचारी का उपचार शुरू कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि कुछ देर के लिए कर्मचारियों को निगरानी में रखा गया है यदि उसके स्वास्थ्य में कोई गिरावट होती है तो उसे हायर सेंटर रेफर किया जाएगा अन्यथा हालात सामान्य होने पर उसे छुट्टी दी जाएगी।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Nainital
Published : 3 October 2025, 5:05 PM IST