नैनीताल में बापू और शास्त्री जी को खास अंदाज़ में किया गया याद, देखिए क्या रहा खास

नैनीताल आँचल दुग्ध संघ में महात्मा गांधी की 156वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती श्रद्धा और प्रेरणा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 October 2025, 1:56 PM IST
google-preferred

Nainital: आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, नैनीताल के प्रशासनिक भवन परिसर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती श्रद्धा, अनुशासन और प्रेरणा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इसके पश्चात परिसर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

माल्यार्पण कर नमन, प्रतिमाओं का हुआ अनावरण

कार्यक्रम के मुख्य भाग में महात्मा गांधी और शास्त्री जी की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा और प्रशासन प्रभारी/विपणन अधिकारी संजय सिंह भाकुनी ने माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संघ के अन्य अधिकारियों, पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

महात्मा गांधी जयंती: पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर बापू को दी श्रद्धांजलि

महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान

इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना स्वतंत्रता संग्राम के समय था। उनका सादा जीवन और उच्च विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने "जय जवान, जय किसान" का नारा देकर देश की आत्मा को मजबूत किया। शर्मा ने सभी कर्मचारियों को गांधी-शास्त्री जयंती के साथ-साथ दशहरे की भी शुभकामनाएं दीं।

बापू और शास्त्री जी को किया याद

संकल्प का दिन बना 2 अक्टूबर

प्रशासन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने भी सभा को संबोधित करते हुए गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन के प्रेरणादायक प्रसंग साझा किए। उन्होंने कहा, गांधीजी ने देश को आज़ादी दिलाई, लेकिन उससे भी बड़ी आज़ादी हमें उनके विचारों से मिली है सत्य बोलने की और अहिंसा से लड़ने की। वहीं शास्त्री जी ने कम बोलकर, काम ज्यादा करके नेतृत्व का अद्भुत उदाहरण पेश किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, सादगी और समर्पण को अपनाएं।

नैनीताल पुलिस का सख्त अभियान, 1400 से अधिक ठिकानों का सत्यापन, लापरवाह मकान मालिकों पर भारी जुर्माना

सभी विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित

इस समारोह में आँचल दुग्ध संघ के कारखाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राणा, लैब प्रभारी रमेश आर्या, अभियंत्रण प्रभारी राजू दुमका, एएच प्रभारी रमेश मेहता, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, सुरेश चंद्र, विजय चौहान, राजू रैकवाल, लालसिंह बिष्ट, संजय पाठक तथा महिला डेयरी सहायक प्रबंधक गीता ओझा व रश्मि धामी सहित संघ के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 2 October 2025, 1:56 PM IST

Advertisement
Advertisement