नैनीताल घूमने जा रहे हैं तो यहां फ्री में मिलेगी एंट्री, माउंटेन मैजिक एडवेंचर विलेज में होगी मस्ती

नैनीताल की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच एक ऐसी जगह तेजी से चर्चा में है, जहां रोमांच, सुकून और परिवार संग मस्ती का अनोखा मेल देखने को मिलता है। माउंटेन मैजिक एडवेंचर विलेज में मिलने वाली खास गतिविधियां और प्रकृति के बीच बना इसका माहौल सैलानियों को बार-बार आने पर मजबूर कर रहा है। आखिर क्यों यह जगह नैनीताल आने वालों की नई पसंद बनती जा रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 May 2026, 2:11 PM IST

Nainital: नैनीताल की वादियों में घूमने आने वाले सैलानी अब सिर्फ झीलों और पहाड़ी नजारों तक ही सीमित नहीं रहे हैं। शहर से कुछ ही दूरी पर कालाढूंगी मोटर मार्ग के चारखेत इलाके में बना माउंटेन मैजिक एडवेंचर विलेज अब पर्यटकों के आकर्षण का नया केंद्र बन गया है। यहां का माहौल, खेल और रोमांचक गतिविधियां हर उम्र के लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं।

नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता के बीच एडवेंचर का यह अनोखा मेल यात्रियों के अनुभव को और भी यादगार बना देता है।

क्या है माउंटेन मैजिक एडवेंचर विलेज?

माउंटेन मैजिक एडवेंचर विलेज को स्थानीय उद्यमी अश्विनी चौधरी ने वर्ष 2019 में इको फ्रेंडली थीम के साथ विकसित किया था। उनका उद्देश्य था कि सैलानियों को एक ऐसी जगह मिले जहां वह परिवार के साथ सुरक्षित तरीके से मनोरंजन और रोमांच का आनंद ले सकें। अश्विनी चौधरी बताते हैं कि इस पार्क के निर्माण में प्राकृतिक ढांचे को सुरक्षित रखना और पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए एडवेंचर गतिविधियों का विस्तार करना सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है।

सैलानियों के लिए कई रोमांचक राइड्स उपलब्ध

पार्क में आने वाले सैलानियों के लिए कई तरह की रोमांचक राइड्स उपलब्ध हैं। यहां की गो कार्टिंग, जिप लाइन, जिप साइक्लिंग, बम्पिंग कार, बुल राइड और फन शूटर जैसी गतिविधियां युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। वहीं छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए बंजी जंपिंग, किड्स ट्रेन, फेरिस व्हील और वॉटर बोट जैसी गतिविधियाँ भी मौजूद हैं, जो परिवार के साथ समय बिताने का बेहतरीन विकल्प बनती हैं। इनडोर मस्ती के लिए स्नूकर भी यहां की खास आकर्षणों में शामिल है।

डोईवाला में पीने के पानी के लिए जगह-जगह भटक रहे लोग

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर

माउंटेन मैजिक एडवेंचर विलेज के आसपास का इलाका भी प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है। पास स्थित सरिताताल, बॉटनिकल गार्डन और वुडलैंड वॉटरफॉल जैसे स्थल सैलानियों को अलग ही सुकून प्रदान करते हैं। ये जगहें शांत वातावरण में बिताई जाने वाली छोटी सैर और फोटोग्राफी के लिए आदर्श मानी जाती हैं।

पार्क परिसर के पास स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट की दुकानें भी हैं, जहां से पर्यटक कुमाऊंनी कला से जुड़ी वस्तुएं खरीद सकते हैं। पार्क प्रशासन जल्द ही एक कुमाऊं संस्कृति आधारित कल्चरल सेंटर बनाने की तैयारी भी कर रहा है। इस सेंटर में कुमाऊंनी संस्कृति, लोककला, परंपराएं और स्थानीय व्यंजन एक ही जगह देखने और जानने को मिलेंगे, जिससे सैलानी क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान से और अधिक जुड़ सकें।

Nainital News: दिन में टूरिस्ट, रात में चोर… नैनीताल घूमने आए युवकों का “काला खेल”

क्या है यहां आने का समय?

सबसे खास बात यह है कि माउंटेन मैजिक एडवेंचर विलेज में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। पार्क समर सीजन में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक और विंटर सीजन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। यहां पार्किंग और खाने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे यह परिवारों के लिए एक सुविधाजनक और आनंददायक पर्यटन स्थल बन जाता है

Location :  Nainital

Published :  10 May 2026, 2:11 PM IST