हल्द्वानी में मोबाइल बना जान का दुश्मन, छात्र ने उठाया यह खौफनाक कदम

मोबाइल को लेकर परिजनों की डांट एक परिवार पर ऐसा कहर बनकर टूटी कि घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। हल्द्वानी के गौला पुल से नदी में छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय छात्र का शव सोमवार को एसडीआरएफ और पुलिस ने बरामद किया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

Nainital: हल्द्वानी के गौला पुल से नदी में छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय छात्र का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद कर लिया। रविवार शाम से शुरू हुआ तलाश अभियान देर रात तक चलता रहा, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

सोमवार तड़के दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान छात्र का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे बनभूलपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोर ने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराकों की मदद से तलाश शुरू कर दी गई। बाद में एसडीआरएफ की टीम भी अभियान में शामिल हुई और देर रात तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से अभियान रोकना पड़ा।

मृतक छात्र की पहचान

सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एसडीआरएफ और पुलिस ने एक बार फिर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद नदी से किशोर का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान बरेली रोड स्थित मोतीनगर, हाथीखाल निवासी 17 वर्षीय छात्र के रूप में हुई, जो कक्षा 12 में पढ़ता था।

नैनीताल घूमने के दौरान मध्यप्रदेश के पर्यटकों के साथ हुआ ये हादसा, दिल्ली में मचा कोहराम

परिजनों ने इस बात पर डांटा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र को मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल को लेकर परिजनों ने फटकार लगाई थी। इसके बाद वह घर से निकल गया और कथित तौर पर गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

इंस्टा पर हुई दोस्ती, नैनीताल में बढ़ीं नजदीकियां… फिर सामने आया 1 लाख फॉलोअर्स वाली अरीशा का असली चेहरा

पुलिस का बयान

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Nainital

Published :  7 July 2026, 5:39 AM IST

Advertisement