
रामनगर में शव बरामद
Nainital: रामनगर के ग्राम पीरुमदारा इलाके में हाथी डगर के समीप सिंचाई नहर में शनिवार की शाम एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की शिनाख्त सतपाल सिंह नेगी (48 वर्ष) ग्राम नारायणपुर मूलिया निवासी के रूप में हुई है।
मृतक के पुत्र मनीष नेगी ने बताया कि उसके पिता शराब का नशा करते थे जिसको लेकर कई बार परिवार में विवाद भी होता था।
मामले में लिखित कार्रवाई करती पुलिस
मनीष नेगी ने बताया कि शराब को लेकर तीन दिन पूर्व भी परिजनों एवं उसके पिता के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद वह बिना बताएं घर से चले गए थे। परिजनों द्वारा उनकी खोजबीन की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
मृतक का पुत्र
शनिवार की शाम को उनका शव हाथी डगर सिंचाई नहर से बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामले के बारे में पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार किया।
पूर्व में हुई घटना
दो सप्ताह पूर्व रामनगर के हाथी नगर क्षेत्र के पास स्थित सिंचाई नहर में उत्तराखंड पुलिस के एक रिटायर्ड दारोगा का शव मिला था। मृतक की पहचान 63 वर्षीय जगमोहन सिंह रावत के रूप में हुई है। जगमोहन सिंह रावत मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे। वो पिछले कुछ वर्षों से रामनगर की बिहार कॉलोनी चोरपानी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
जगमोहन सिंह रावत उत्तराखंड पुलिस में उप निरीक्षक के पद से करीब तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। रावत ने अपनी सेवा के दौरान रामनगर कोतवाली में हेड मोहर्रिर के पद पर कार्य किया था। इसके बाद उन्हें पदोन्नति के बाद दारोगा बनाया गया था। उन्होंने रामनगर सीओ कार्यालय में पेशकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं थी।
स्थानीय लोगों ने जब सिंचाई नहर में शव को देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की।
Location : Ramnagar
Published : 24 August 2025, 2:32 PM IST
Topics : Dead body irrigation canal Nainital Ramnagar