हिंदी
बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव फायरिंग में गिरफ्तारी
नैनीताल: जनपद में शुक्रवार को ब्लॉक बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान गोलीबारी के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लेते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो वाहन भी सीज किए हैं।
जानकारी के अनुसार ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। आरोपियों द्वारा समर्थकों को जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे खंड विकास कार्यलय में अफरातफरी मच गई।
घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह निवासी छड़ा खैरना, थाना भवाली, जिला नैनीताल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।
घायल की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निम्न है-
1. दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल पुत्र सुरेंद्र सिंह (28 वर्ष) – निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड (चोरपानी), रामनगर
2. यश भटनागर उर्फ यशु (19 वर्ष) पुत्र राजीव भटनागर निवासी शिवलालपुर रोनिया, रामनगर
3. वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39 वर्ष) पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर, रामनगर
4. रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28 वर्ष) पुत्र चंदन प्रकाश, निवासी ढेला पटरानी, रामनगर
5. प्रकाश भट्ट (28 वर्ष) पुत्र गोपाल दत्त निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता
6. पंकज पपोला (29 वर्ष) पुत्र नर सिंह, निवासी खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता
थाना बेतालघाट की गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद, हेड कां. विनोद सिंह, हेड कां. नवीन पांडे, कां. दीपक सामंत, कां. दीपक सिंह, एच.जी. कपिल बुधोड़ी शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Location : Nainital
Published : 15 August 2025, 5:24 PM IST
Topics : accused Betalghat Block Pramukh Election firing Nainital