
केक काटकर मनाया गया शहर का जन्मदिन(Img: Dynamite news)
Nainital: सरोवर नगरी नैनीताल की बसासत के 185 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को शहर का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। ताल चैनल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक केक काटे गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और बच्चों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी मनाई।
कार्यक्रम की शुरुआत हवन, अरदास और विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं के साथ हुई। इसमें नैनीताल सहित विश्व के सभी प्राणियों के स्वस्थ और सुखी रहने की कामना की गई। कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों का ईशा साह ने स्वागत किया।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड की ऐतिहासिक गढ़वाली फिल्म ‘घरजवैं’ के कलाकार पुरुषोतम रतूड़ी का मुंबई में निधन
इस मौके पर विधायक सरिता आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह सहित अन्य लोगों ने केक काटकर शहर का जन्मदिन मनाया। ताल चैनल की ओर से 100 स्कूली बच्चों को पानी पीने के लिए स्टील की बोतलें और 140 लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। वहीं, बच्चन के गीतों ने कार्यक्रम में रंग जमा दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. ललित तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति और नवीन पांडे ने नैनीताल के इतिहास, रोचक प्रसंगों और शहर की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि पी. बैरन ने नैनीताल की खोज की थी।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टले, सरकार ने बढ़ाया प्रशासकों का कार्यकाल
इस अवसर पर आवाज के जादूगर हेमंत बिष्ट, इमरान, डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, भुवन बिष्ट, विनीता चौधरी, ज्योति मेहरा, ममता जोशी, हेमंत मर्तोलिया सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। संस्कृत विद्यालय के बच्चों ने स्वस्ति वाचन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, दया बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, आशा शर्मा, दया कृष्ण पोखरिया, भूपेंद्र बिष्ट, नीलू अल्हैंस, संगीता पंत, सभासद भगवत रावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Location : नैनीताल
Published : 18 November 2026, 9:06 PM IST