रामनगर में पहाड़ी मोड़ बना मौत का जाल, 60 फीट गहरी खाई में गिरा कैंटर, मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सड़क हादसों को ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां इसी कड़ी में एक और सड़क हादसे की तस्वीर सल्ट क्षेत्र के मरचूलासे सामने आई है। जहां चूने से भरा कैंटर वाहन खाई में गिर गया। हादसे के बाद सुबह चीख पुकार मच गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 March 2026, 6:24 PM IST

Ramnagar: पहाड़ों की घुमावदार सड़कों पर एक बार फिर लापरवाही और खतरे का खौफनाक मंजर देखने को मिला। गुरुवार सुबह अल्मोड़ा के मरचूला इलाके में अचानक चीख-पुकार मच गई जब एक कैंटर वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र के मरचूला में हुआ। जहां चूने से भरा एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में कैंटर चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

अल्मोड़ा जिला न्यायालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप , जानिए कहां से आई धमकी…

बताया जा रहा है कि वाहन उत्तर प्रदेश के चांदपुर से चूना लेकर मरचूला की ओर जा रहा था। वाहन को अकरम चला रहा था और उसके साथ दानिश भी मौजूद था। जैसे ही वाहन मरचूला से करीब एक किलोमीटर पहले एक खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, सामने से अचानक एक कार आ गई। कार को बचाने की कोशिश में चालक ने संतुलन खो दिया और कैंटर सीधा खाई में जा गिरा।

कैसे बची जान

हादसे के बाद दोनों घायलों ने हिम्मत नहीं हारी। खाई में गिरे वाहन से किसी तरह बाहर निकलकर वे सड़क तक पहुंचे और स्थानीय लोगों को आवाज देकर मदद मांगी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद राहत कार्य शुरू हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Student Union Elections: एसएसजे कैम्पस अल्मोड़ा के अध्यक्ष बने लोकेश सुप्याल, ABVP के दीपक लोहनी को हराया

बढ़ते हादसों पर सवाल

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे एक बार फिर सवाल खड़े कर रहे हैं। सरकार और परिवहन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद ऐसे हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। खराब सड़कें, खतरनाक मोड़ और लापरवाही इन दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनती जा रही हैं

 

Location :  Ramnagar

Published :  19 March 2026, 1:57 PM IST