गैरसैण (चममोली)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को आज कांग्रेस ने सदन जमकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायकों की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि उनकी ध्यानाकर्षण सूचनाएं स्वीकार नहीं की गई। कांग्रेस के विधायक विरोध करते हुुए वेल में पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

विधानसभा में कांग्रेस का जबर्दस्त हंगामा (Image source: Google)
Gairsain (Chamoli): उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को आज कांग्रेस ने सदन जमकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायकों की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि उनकी ध्यानाकर्षण सूचनाएं स्वीकार नहीं की गई। कांग्रेस के विधायक विरोध करते हुुए वेल में पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार के दबाव में आकर कांग्रेस विधायकों की दी गई ध्यानाकर्षण सूचनाओं को स्वीकार नहीं किया। इससे स्थिति इस कदर गरमाई कि कुछ कांग्रेसी विधायक वन मंत्री सुबोध उनियाल के पास पहुंच गए और उनसे तीखी बहस करते नजर आए। सदन में बढ़ते हंगामे के बीच स्पीकर ऋृतु खंडूडी भूषण अपनी कुर्सी से उठकर चली गईं। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप लगाना गलत बात है।
कुछ देर बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, लेकिन विपक्ष का विरोध जारी रहा। लगातार हो रहे हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को शाम सवा 6 बजे तक स्थगित करना पड़ा।
Gurugram Wall Collapse: गुरुग्राम में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत, कई घायल
एक तरफ जहां कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा किया, वहीं दूसरी तरफ सडक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में विरोध-प्रदर्शन हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में विधानसभा कूच का ऐलान किया गया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भराड़ीसैंण से करीब 5 किलोमीटर पहले ही रोक दिया।
उत्तराखंड विधानसभा परिसर तक जा पहुंची प्रदर्शनकारी महिलाएं, पुलिस ने लिया हिरासत में, जानिये क्यों नाराज हैं…
इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई और स्थिति नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और अन्य जन मुद्दों को लेकर विधानसभा कूच किया। जैसे ही कार्यकर्ता भराड़ीसैंण की ओर बढ़े, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें करीब 5 किलोमीटर पहले ही रोक दिया।