
जाम में फंसे वाहन
Nainital: सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटन सीज़न अपने चरम पर है और इन दिनों शहर में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि सिर्फ एक ही दिन में करीब 1800 से अधिक पर्यटक वाहनों के पहुंचने से पूरे शहर का यातायात तंत्र लड़खड़ा गया और सड़कों पर घंटों लंबा जाम लग गया। अचानक बढ़े दबाव ने स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है।
शहर के मल्लीताल, तल्लीताल और भवाली रोड जैसे व्यस्त इलाकों में सुबह से लेकर देर रात तक वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। नैनीताल हल्द्वानी मार्ग पर रज्जा बाईपास से लेकर चीना बाबा मंदिर तक गाड़ियां रेंग रेंग कर चलती दिखाई दीं। बढ़ती भीड़ का सबसे बड़ा कारण यह बताया जा रहा है कि इन दिनों बड़ी संख्या में यात्री भवाली मार्ग के रास्ते कैची धाम पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शाम के समय मॉल रोड बंद होने की वजह से पर्यटक अपने वाहनों को शहर से बाहर निकालने में जुट जाते हैं, जिससे सड़कें और अधिक जाम से भर जाती हैं।
होटलों से चेक आउट का समय भी यातायात को प्रभावित कर रहा है। सुबह 10 से 11 बजे के बीच कई होटल खाली होते हैं, और इसी समय पर्यटक शहर से निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव और बढ़ जाता है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें इसी वजह से कई घंटों तक बनी रहीं।
एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि बढ़ते जाम से निपटने के लिए पुलिस बल के साथ एसएसबी की टीमों को भी तैनात किया गया है। पर्यटकों के वाहनों को रज्जा बाईपास के माध्यम से शहर में एंट्री करवाकर ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है, ताकि भीड़ के बीच भी यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटन सीज़न अपने चरम पर है और इन दिनों शहर में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि सिर्फ एक ही दिन में करीब 1800 से अधिक पर्यटक वाहनों के पहुंचने से पूरे शहर का यातायात तंत्र लड़खड़ा गया और सड़कों पर घंटों लंबा जाम लग गया। अचानक बढ़े दबाव ने स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है।
Location : Nainital
Published : 28 May 2026, 2:16 PM IST
Topics : Nainital Tourism Season Traffic Jam