हरिद्वार में स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ऐसे बची सवारियों की जान

हरिद्वार से जयपुर जा रही स्लीपर बस में बुधवार को भयानक आग लग गई। बस में 32 यात्री सवार थे। चलती बस से आग की ऊंची लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 June 2026, 2:24 PM IST

Haridwar: हरिद्वार से जयपुर जा रही स्लीपर बस में बुधवार को भयानक आग लग गई। बस में 32 यात्री सवार थे। चलती बस से आग की ऊंची लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के समय बस में करीब 32 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि बस स्टाफ की सतर्कता और यात्रियों की सूझबूझ से समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो देहरादून से ऋषिकेश होते हुए दिल्ली-जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बहादराबाद क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे और शांतारशाह पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर पहले बस में अचानक आग लग गई।

 चुनाव से पहले नोएडा में फर्जी वोटरों की बाढ़, सपा ने सिस्टम की लापरवाही को किया बेनकाब

दो महिला विदेशी नागरिक भी थे

बहादराबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि, बस में कुल 32 यात्री सवार थे, जिनमें दो महिला विदेशी नागरिक भी शामिल थे। सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

DN Exclusive: मालवीय नगर अग्निकांड ने खोले पुराने जख्म, इससे पहले दिल्ली में तीन बड़े अग्निकांडों ने ली थीं दर्जनों जानें

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

प्रारंभिक तौर पर आग शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

घटना के बाद सभी यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। आधी रात हाईवे पर बस में लगी आग के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

Location :  Haridwar

Published :  3 June 2026, 2:13 PM IST