Nainital: पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, सहमे ग्रामीणों ने ली राहत की सांस पर खतरा टला नहीं

भीमताल के मोरा गांव में वन विभाग ने पिंजरे में गुलदार को कैद किया है। हाल के हमलों से डरे ग्रामीणों को राहत मिली है, हालांकि आदमखोर होने की पुष्टि अभी बाकी है।

Nainital: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा गांव में वन विभाग को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लगातार हमलों से दहशत में जी रहे ग्रामीणों के लिए राहत की खबर सामने आई है, जहां लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद कर लिया गया है। इस घटना के बाद गांव के लोगों ने कुछ हद तक चैन की सांस ली है, हालांकि अभी भी पूरी तरह से खतरा टला नहीं माना जा रहा है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार मोरा गांव से सटे भदयूनी में छह दिन पहले युवक कमल सिंह बिष्ट को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल फैल गया था। इसके अलावा सूर्याजाला और ज्योली गांवों में भी दो महिलाओं पर हमले की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे लोगों में लगातार डर बना हुआ था।

डिजिटल अरेस्ट का जाल: 27 दिन तक डराते रहे साइबर अपराधी, रिटायर्ड ट्रेजरी ऑफिसर से 84.50 लाख रुपये ठगे

पकड़ा गया गुलदार

लगातार हो रही घटनाओं के बाद वन विभाग ने इलाके में सख्ती बढ़ाते हुए कई स्थानों पर पिंजरे लगाए थे। इसी अभियान के तहत मोरा गांव में यह गुलदार पकड़ा गया है। हालांकि वन विभाग ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि पकड़ा गया गुलदार वही आदमखोर है या नहीं, जिसने हाल के हमलों को अंजाम दिया था।

पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी गई रामयश सिंह को अंतिम विदाई; बड़ी संख्या में राजनेता, अफसर, पत्रकार और गणमान्य लोग रहे मौजूद

विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी

रेंजर नितिन पंत का कहना है कि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और आसपास के गांवों में निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।

Location :  Nainital

Published :  28 April 2026, 3:24 PM IST

Advertisement