दिल्ली में लास्ट लोकेशन; नैनीताल में घर लौटते छात्रा लापता, झाड़ियों में मिले कपड़े

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की, जिसके बाद डॉ मंजुनाथ टीसी ने मामले को गंभीर मानते हुए पूरे जिले की पुलिस यूनिट्स को तुरंत अलर्ट कर दिया। अलर्ट जारी होते ही पुलिस टीमों ने पाँच घंटे तक बिना रुके रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 10 April 2026, 12:17 PM IST

Nainital: नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में स्कूल से घर लौटते समय लापता हुई एक नाबालिग बालिका के मामले में नैनीताल पुलिस ने तेज और सटीक कार्रवाई करते हुए परिजनों की चिंता को राहत में बदल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की, जिसके बाद डॉ मंजुनाथ टीसी ने मामले को गंभीर मानते हुए पूरे जिले की पुलिस यूनिट्स को तुरंत अलर्ट कर दिया। अलर्ट जारी होते ही पुलिस टीमों ने पाँच घंटे तक बिना रुके रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Nainital News: रौब झाड़ रहे विधायक के बेटे की SDM ने निकाली हेकड़ी, ऐसे सिखाया सबक

ऐसे मिली लास्ट लोकेशन

इस दौरान क्षेत्र के पचास से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला गया। तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के मेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके आधार पर पुलिस बालिका की अंतिम लोकेशन तक पहुँची। जांच में साफ हुआ कि बालिका जनपद से काफी दूर दिल्ली पहुँच चुकी थी।

Nainital News: रौब झाड़ रहे विधायक के बेटे की SDM ने निकाली हेकड़ी, ऐसे सिखाया सबक

सूचना पुख्ता होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम तत्काल दिल्ली रवाना की गई, जहाँ से बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरी कार्रवाई में डॉ जगदीश चंद्र, अमित सैनी, बृजमोहन राणा, टेक्निकल सेल और डॉग स्क्वॉड ने एक टीम की तरह लगातार काम किया।

Location :  Nainital

Published :  10 April 2026, 12:17 PM IST