Nainital News: रौब झाड़ रहे विधायक के बेटे की SDM ने निकाली हेकड़ी, ऐसे सिखाया सबक

नैनीताल की माल रोड पर जाम के दौरान विधायक पुत्र को हूटर बजाकर वीआईपी कल्चर दिखाना और रौब झाड़ना महंगा पड़ गया। SDM नवाजिश खालिक ने उसे बीच सड़क पर ही सबक सिखा दिया। रोड पर ही बिगडै़ल की अक्ल ठिकाने लगा दी।

Nainital: जनपद की माल रोड पर गुरुवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब जाम के बीच में फंसी एक कार से लगातार हॉर्न बजने की आवाज़ आने लगी। सड़क का माहौल नियंत्रित करने में जुटे एसडीएम नवाजिश खालिक ने जब गाड़ी को रोका, तो सामने आया कि वाहन यूपी के फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र से जुड़े भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे राहुल पटेल के नाम पर है।

नैनीताल घूमने आया था विधायक का बेटा

जानकारी के अनुसार विधायक का बेटा नैनीताल घूमने आया हुआ था और ट्रैफिक रुकते ही उसने बिना वजह हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। एसडीएम ने जब उससे इसकी वजह पूछी, तो राहुल ने झुंझलाते हुए खुद को विधायक का बेटा बताया। एसडीएम चालक से बात कर ही रहे थे कि भीतर बैठा विधायक पुत्र राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए अभद्रता पर उतर आया। विधायक पुत्र और एसडीएम के बीच तीखी बहस हुई।

नैनीताल में छात्रा की मौत ने हिलाया शहर! मुंह से खून और पोस्टमार्टम ने खोला चौंकाने वाला राज, पढ़ें पूरी खबर

इससे मौके पर मौजूद अधिकारी भड़क गए और राहुल को गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा। पुलिस ने विधायक पुत्र के वाहन को सीज कर दिया।

एसडीएम ने सिखाया सबक

एसडीएम और स्थानीय पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पहले चालान काटा और फिर नियमों के तहत कार को मौके पर ही सीज कर दिया। इस दौरान राहुल बार-बार मोबाइल पर किसी से संपर्क करने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। बीच सड़क पर काफी देर तक बहस और हंगामे के चलते माल रोड पर लंबा जाम भी लग गया।

नैनीताल में खौफनाक वारदात! ढाबे के बाहर खड़ी कार पर चढ़ाया ट्रैक्टर, अंदर बैठे लोगों में मची चीख पुकार, CCTV में कैद हुई घटना

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विधायक के बेटे को अधिकारियों से बहस करते देखा जा सकता है। फिलहाल राहुल अपनी सीज हुई कार को छुड़ाने के लिए नैनीताल कोर्ट में कागजी कार्रवाई में जुटा हुआ है।

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन सीज कर दिया गया है।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 3 April 2026, 6:26 AM IST

Advertisement