
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा (Img- X)
Kotdwar: उत्तराखंड के कोटद्वार से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल से भंगलवाड़ गांव जा रही एक कार गांव पहुंचने से पहले ही कंट्रोल खोकर गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर है, जबकि छह अन्य घायल हैं। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में कुल 11 लोग सवार थे। सभी महिलाएं एक सेल्फ-हेल्प ग्रुप से जुड़ी थीं और दीदी-भूली स्कीम के लिए फॉर्म भरने रिखणीखाल गई थीं। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। कार मालिक अनिल देवराड़ा चला रहे थे।
हादसे के बाद कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए। वाहन की हालत इतनी खराब है कि उसमें से लोगों को बाहर निकालने में बचाव दल को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, रेस्क्यू टीम कार के हिस्सों को तोड़कर अंदर फंसे लोगों के शव और घायलों को बाहर निकाल रही है। स्थानीय ग्रामीण भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।
इस दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
घटनास्थल की तस्वीर (Img- X)
हादसे की खबर मिलते ही राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया। घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए ले जाने की कोशिशें जारी हैं। पांच लोगों की मौत की खबर है। हादसे की वजह और घायलों की हालत के बारे में पूरी जानकारी का इंतजार है।
पौड़ी में हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सफर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल हादसे की परिस्थितियों और कार का संतुलन बिगड़ने के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार है।
Location : Kotdwar
Published : 28 November 2026, 2:49 PM IST