सावधान यात्रियों! केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट की ऑनलाइन ठगी बढ़ी, भूलकर भी न करें ये काम

केदारनाथ यात्रा 2026 के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग में बढ़ रही साइबर ठगी से प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की चेतावनी दी है. केवल आधिकारिक पोर्टल से ही बुकिंग करें और फर्जी कॉल, वेबसाइट या सोशल मीडिया ऑफर से बचें

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 2 April 2026, 7:18 PM IST

Kedarnath: केदारनाथ यात्रा 2026 से पहले जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रशासन के अनुसार, साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट के माध्यम से आकर्षक ऑफर दिखाकर लोगों को फंसाया जा रहा है।

केदारनाथ यात्रा साइबर धोखाधड़ी

साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं। ठग व्हाट्सएप कॉल या चैट के जरिए सीधे पैसे मांगते हैं और क्यूआर कोड स्कैन कराने का दबाव बनाते हैं, जबकि अधिकृत कंपनियां ऐसे भुगतान नहीं लेतीं। वहीं, गूगल सर्च में ऊपर दिखने वाले कई ‘Sponsored’ लिंक भी फर्जी हो सकते हैं।

ठग व्हाट्सएप कॉल या चैट के जरिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग का झांसा देकर सीधे पैसे मांगते हैं और क्यूआर कोड स्कैन कराने का दबाव बनाते हैं। जबकि कोई भी अधिकृत कंपनी इस तरह भुगतान नहीं लेती। इसके अलावा ‘Pawan Hans’ और ‘Himalayan’ जैसे नामों से मिलती-जुलती नकली वेबसाइट बनाकर भी ठगी की जा रही है।

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, केदारनाथ धाम 2026 की यात्रा इस दिन से होगी शुरू; जिला प्रशासन तैयारियों को लेकर अलर्ट

सुरक्षा और शिकायत

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही करें। किसी अन्य लिंक या वेबसाइट पर भरोसा न करें और यूआरएल को ध्यान से जांचें। साथ ही VIP कोटा या लास्ट मिनट बुकिंग जैसे लालच देने वाले कॉल्स से सतर्क रहें और ऐसे नंबरों को तुरंत ब्लॉक करें।

अगर किसी के साथ साइबर ठगी होती है, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या शिकायत दर्ज कराएं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सतर्क रहें। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु सतर्कता एवं सावधानी बरतें, किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें और इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि साइबर ठगों के मंसूबों को विफल किया जा सके।

Location : 
  • Kedarnath

Published : 
  • 2 April 2026, 7:18 PM IST