स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ब‍िजली व‍िभाग की टीम का लोगों ने किया ये हाल

रामनगर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को ग्राम शक्तिनगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने आई टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 May 2026, 7:41 PM IST

Ramnagar News : रामनगर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को ग्राम शक्तिनगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने आई टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

लोगों में मीटर को लेकर जबरदस्त गुस्सा

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगा रहा है, लेकिन लोगों में मीटर को लेकर जबरदस्त गुस्सा है। मंगलवार को रामनगर ब्लॉक के ग्राम शक्तिनगर क्षेत्र में टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। इस बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत रावत ने क्षेत्र के लोगों के साथ मीटर लगाने आई टीम का विरोध किया।

Sonbhadra News: क्या वजह रही कि मां ने दो मासूम बच्चों संग लगा ली फांसी

स्मार्ट मीटर का विरोध

उन्होंने एक स्वर में स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए कहा कि विद्युत विभाग जनता को परेशान कर रहा हैं। इस मीटर से जनता के हज़ारों से लाखों तक के बिल आ रहे हैं। भाजपा सरकार अंदानी व अंबानी को फायदा पहुंचने का काम कर रही है।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट: 5 यात्री घायल, ऐसे बचाई गई 198 यात्रियों की जान

विभाग सवाल के घेरे में

विभाग 21 दिन का बिल दे रहा है। एक साल मे 12 बिल आने चाहिए, लेकिन 15 बिल आ रहे है। फिक्स चार्ज के नाम पर जबरन वसूली की जा रही है। जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है।पूर्व विधायक रावत ने कहा कि विभाग सवाल के घेरे में है कि हर बार वह अपने मीटर क्यों बदलता है। विभाग को यदि अपग्रेड करना है,तो विद्युत तारों को व खम्भों को अपग्रेड करें जो लोगों के घरों से गुजर रहे हैं।

Location :  Ramnagar

Published :  5 May 2026, 7:41 PM IST