Nainital: डेढ़ महीने बाद मिली लापता किशोरी, जिस जगह मिली वहां का सच जानकर चौंक जाएंगे

नैनीताल के हल्द्वानी से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने डेढ़ महीने बाद गुजरात के जामनगर से बरामद किया। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने दोनों को उस वक्त पकड़ा, जब किशोरी को साथ ले जाने वाला किशोर उसके साथ सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचा था।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 August 2026, 5:34 AM IST

Nainital: बनभूलपुरा क्षेत्र से करीब डेढ़ माह पहले लापता हुई किशोरी को हल्द्वानी पुलिस ने गुजरात के जामनगर से बरामद कर लिया है। किशोरी को अपने साथ ले जाने वाला किशोर भी पुलिस की पकड़ में आ गया। दोनों को जामनगर के एक सिनेमा हॉल से बरामद किया गया, जहां वे फिल्म देखने पहुंचे थे।

किशोरी के लापता होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान सामने आया कि किशोर ने घर से निकलने के करीब 10 दिन बाद अपने दोनों मोबाइल फोन ई-कॉमर्स पोर्टल पर बेच दिए थे। पोर्टल की गोपनीयता नीति के कारण पुलिस को फोन खरीदने वाले व्यक्ति से संबंधित जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे दोनों की लोकेशन का पता लगाना चुनौती बन गया।

नैनीताल में घूमने निकले 5 लोगों के साथ अचानक हुआ खौफनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी Thar

ऐसे हुए बरामद

पुलिस ने इसके बाद तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। 8 अगस्त को किशोर ने नए मोबाइल फोन में अपनी इंस्टाग्राम आईडी लॉग इन की। सर्विलांस टीम ने आईडी से जुड़े आईपी एड्रेस को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन जामनगर में मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया।

16 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों जामनगर के एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही हल्द्वानी पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क किया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे के भीतर दोनों को सिनेमा हॉल से बरामद कर लिया गया।

नैनीताल बैंक में SO बनने का सुनहरा मौका: 1 लाख से ज्यादा सैलरी वाली भर्ती का ऐलान, 07 सितंबर तक करें अप्लाई

मामले में पुलिस की बयान

पुलिस के मुताबिक, किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में किशोर के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। अब दोनों को हल्द्वानी लाने के लिए पुलिस टीम गुजरात भेजी गई है। किशोरी के सकुशल लौटने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा और मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Nainital

Published :  19 August 2026, 3:00 AM IST