Haldwani: एक थप्पड़ ने बदल दिया पूरा माहौल, MBPG कॉलेज में चुनाव से पहले दो गुट भिड़े

हल्द्वानी के MBPG कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से पहले छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि एक छात्रा से विवाद के बाद मामला अचानक बिगड़ा और कॉलेज परिसर में लात-घूंसे चलने लगे।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 22 August 2026, 8:38 PM IST

Hadwani: मोतीराम बाबूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय (MBPG) में छात्र संघ चुनाव से पहले ही गुटबाजी और विवाद का माहौल गरमाने लगा है। शनिवार को कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किस कारण हुआ विवाद?

जानकारी के मुताबिक, छात्र संघ चुनाव की तैयारियों में जुटे एक संभावित प्रत्याशी का दूसरे गुट से जुड़ी छात्रा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान छात्रा को थप्पड़ मार दिया गया। इसके बाद दूसरे गुट के छात्र भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते कॉलेज परिसर में लात-घूंसे चलने लगे, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें- सरकारी राशन में मिलावट का खुलासा, चावल के दो सैंपल फेल; दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी

पुलिस ने शुरू की पूछताछ

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम कॉलेज परिसर पहुंची और हंगामा कर रहे छात्रों को वहां से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल अन्य छात्रों की पहचान भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- चीनी का स्टॉक इतना ही रखना होगा! बढ़ते दामों के बीच गोदामों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, छात्र संघ चुनाव से पहले कॉलेज परिसर में सामने आई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और छात्र राजनीति में बढ़ती गुटबाजी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Location :  Nainital

Published :  22 August 2026, 8:38 PM IST