
पॉक्सो और दुष्कर्म मामलों में न्याय में देरी (Img- Pinterest)
Haldwani: हल्द्वानी के लालडांट क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि बच्चे को बहला-फुसलाकर एक खाली प्लॉट में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने की कोशिश की। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी।
जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान राशिद के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में कबाड़ का काम करता है। बताया गया कि आरोपी बच्चे को पहले से जानता था और अक्सर उससे बातचीत करता था।
बुधवार शाम बच्चा दुकान के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान राशिद वहां पहुंचा और बच्चे के साथ खेलने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद आसपास के लोगों के वहां से चले जाने पर वह बच्चे को बहला-फुसलाकर आरामशीन के पास स्थित एक खाली प्लॉट में ले गया।
आरोप है कि खाली प्लॉट में आरोपी ने बच्चे के कपड़े उतरवाए और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने की कोशिश की। बच्चे ने इसका विरोध किया और शोर मचाने लगा। आरोप है कि आरोपी ने बच्चे का मुंह दबाने का प्रयास भी किया।
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बच्चे को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और आरोपी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बच्चे को संभाला और पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना से नाराज स्थानीय लोग भी थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Location : Haldwani
Published : 13 August 2026, 1:28 PM IST
Topics : Haldwani Crime POCSO Case Uttarakhand News