नैनीताल में गैस डिलीवरी ठप, ओटीपी न मिलने से दर्जनों परिवार तीन दिनों से सिलेंडर के लिए भटक रहे

नैनीताल में घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी इन दिनों ठप पड़ी है। डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड न मिलने के कारण उपभोक्ता तीन-चार दिनों से नए सिलेंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। सर्वर डाउन होने से ओटीपी मोबाइल तक नहीं पहुंच पा रहा, जिसके चलते गैस से भरी गाड़ियां बिना वितरण लौट रही हैं।

Updated : 11 March 2026, 9:36 PM IST

Nainital:  नैनीताल में घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी इन दिनों बड़ी समस्या बन गई है। सिलेंडर देने से पहले लागू की गई डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड व्यवस्था पिछले कई दिनों से ठप पड़ी है। सर्वर दिक्कतों के चलते उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी नहीं पहुंच पा रहा, जिसकी वजह से गैस से लदी गाड़ियां घर घर सिलेंडर पहुंचाने के बजाय खाली लौट रही हैं।  नियमों के मुताबिक बिना कोड दर्ज किए किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर सौंपना मान्य नहीं है, इसलिए हॉकर्स उपभोक्ता के दरवाजे तक पहुंचने के बाद भी डिलीवरी नहीं दे पा रहे हैं।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के मुताबिक, स्थिति यह है कि शहर में सर्वर डाउन होने की वजह से लोग घंटों इंतजार के बाद भी कोड हासिल नहीं कर पा रहे। कई परिवार पिछले तीन चार दिनों से नए सिलेंडर के लिए एजेंसी और डिलीवरी वैन के बीच चक्कर काट रहे हैं, लेकिन ओटीपी न मिलने के कारण उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा। स्थानीय लोगों ने इसे बेहद परेशान करने वाली स्थिति बताते हुए प्रशासन से मांग की है कि तकनीकी खामी ठीक होने तक कोई वैकल्पिक प्रक्रिया लागू की जाए, ताकि आवश्यक सेवाएं बाधित न हों।

औरैया अजीतमल में गैस सिलेंडर कालाबाजारी रोकने को प्रशासन सख्त, होम डिलीवरी बंद कर एजेंसी से वितरण शुरू

घरेलू सिलेंडरों की कोई कमी नहीं...

वहीं गैस एजेंसियों की ओर से साफ किया गया है कि कुमाऊं क्षेत्र में घरेलू सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। समस्या केवल केंद्रीय सर्वर से जुड़ी तकनीकी अड़चन की है, जिसके कारण डिलीवरी सिस्टम अटक गया है।

देहरादून के जंगल में बदबू से मचा हड़कंप… पुलिस ने खोला कट्टा तो उड़ गए होश, जानें क्या है पूरा मामला

एजेंसियों ने भरोसा दिलाया है कि कोड प्रणाली बहाल होते ही वितरण सामान्य हो जाएगा। खैर स्थानीय लोगों ने इसे बेहद परेशान करने वाली स्थिति बताते हुए प्रशासन से मांग की है कि तकनीकी खामी ठीक होने तक कोई वैकल्पिक प्रक्रिया लागू की जाए, ताकि आवश्यक सेवाएं बाधित न हों।

Location : 
  • नैनीताल

Published : 
  • 11 March 2026, 9:36 PM IST