देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में 12वीं की छात्रा मनीषा की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। दवा लेने निकली छात्रा की हत्या उसके चचेरे भाई द्वारा किए जाने का शक है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ढालीपुर में मिली छात्रा की लाश
Dehradun: उत्तराखंड के देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत ढालीपुर जाने वाले मार्ग पर 29 जनवरी की रात 12वीं की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। झाड़ियों में पड़े शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराई गई। मृतका की पहचान मनीषा पुत्री आनंद सिंह, निवासी बोक्सा बस्ती देवीपुर के रूप में हुई।
हालांकि अभी तक इस केस में कोई खुलासा नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है और पुलिस भी अपने ही जांच में जुटी हुई है। लेकिन बता दें कि इस केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें हत्या का आरोप मृतक के चाचा पर लगा है। पीड़ित परिवार को लगता है कि इस सभी कांड में मृतक के चाचा सुरेंद्र का कारनामा है। जिसको लेकर पुलिस अब जांच में जुट गई है, हालांकि उन्हें अभी तक इसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मनीषा की हत्या बेहद नृशंस तरीके से की गई थी। उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे और चेहरे को पत्थर से कुचला गया था। इतना ही नहीं, मृतका के हाथों की उंगलियां तक काट दी गई थीं, जिससे यह स्पष्ट है कि हत्या पूरी क्रूरता के साथ की गई।
मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनीषा शाम के समय अपने चचेरे भाई सुरेंद्र उर्फ मांडू पुत्र छोटा के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल दवा लेने के लिए निकली थी। मनीषा को त्वचा संबंधी बीमारी थी। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद उसका शव झाड़ियों में मिला।
मनीषा के पिता ने संदेह जताते हुए उसके चचेरे भाई सुरेंद्र के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सुरेंद्र फिलहाल फरार है और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं।
जांच में जुटी पुलिस (Img- Internet)
पुलिस ने घटनास्थल के पास से आरोपी की मोटरसाइकिल और हत्या में प्रयुक्त दरांती बरामद कर ली है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने यह दरांती घटना से दो दिन पहले ही खरीदी थी और वह उसे लगातार अपनी बाइक में लेकर घूम रहा था। आरोपी के परिजनों ने भी दरांती खरीदने की बात स्वीकार की है।
पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने बताया कि हत्या सिर्फ दरांती से नहीं की गई, बल्कि पत्थर से वार कर युवती का चेहरा बुरी तरह कुचला गया था। जब एसएसपी मृतका के परिजनों से मिलने पहुंचे तो मनीषा की मां बिलख-बिलख कर रो पड़ीं और दोषी को कड़ी सजा की मांग की।
पुलिस आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन सुरेंद्र ने हरबर्टपुर-ढालीपुर-पौंटा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाया था, जिसके फुटेज पुलिस को मिले हैं।
उत्तराखंड बोर्ड ने कसी कमर, नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्त इंतजाम; जानिये कब से शुरू होंगी परीक्षाएं
एसपी देहात पंकज गैरोला के अनुसार घटनास्थल पर बाइक के हैंडल पर खून के निशान मिले थे। आशंका है कि हत्या के बाद आरोपी बाइक स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन चाबी गिर जाने और अंधेरा होने के कारण वह बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया।
मृतका मनीषा देवीपुर इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा थी और उसका परिवार मजदूरी करता है। आरोपी सुरेंद्र भी मजदूरी करता था। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, जो आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।