
Dehradun: जनपद के नगरपालिका हरबर्टपुर क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर क्षेत्र में नालियों (गुल निर्माण) और सड़कों के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का जमकर उपयोग किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है। नालियों में सीमेंट और गिट्टी का अनुपात मानकों के विपरीत है, वहीं सड़कों पर भी अधोमानक सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कारण नए निर्माण कार्य जल्द ही टूट-फूट की स्थिति में पहुंच रहे हैं।
निर्माण कार्यों में हो रही जमकर लीपापोती
मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर से लोगों ने इस बाबत सवाल पूछा तो तो वह टालमटोल करने लगे और स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आया। इससे लोगों में आक्रोश है।
Dehradun: नगरपालिका हरबर्टपुर में नाली निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग
➡️स्थानीय लोगों में आक्रोश pic.twitter.com/izEZ7SX9j8— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 26, 2025
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि करदाताओं के पैसों से किए जा रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इन कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
Beta feature
Location : Dehradun
Published : 27 September 2025, 4:18 AM IST