Uttarakhand Crime: राजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग, दून अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम, पढ़ें पूरा अपडेट

देहरादून के तिब्बती मार्केट के बाहर बुधवार सुबह युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में दून अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी, हमलावर फरार।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 February 2026, 11:46 AM IST

Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब तिब्बती मार्केट के बाहर एक युवक को गोली मार दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में तोड़ा दम

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में दून अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान और हमले के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Uttarakhand Bus Accident: देहरादून के पास HRTC की बस खाई में समाई, 4 की मौत, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

सूचना मिलते ही एसपी सिटी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस के द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

वारदात से इलाके में सनसनी

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले में दो लोग शामिल थे जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

नीले रंग की स्कूटी पर थे आरोपी

सूत्रों के मुताबिक दोनों संदिग्ध हमलावर नीले रंग की स्कूटी पर सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस को उनकी पहचान से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर तलाश तेज कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

देहरादून में सिस्टम का शर्मनाक चेहरा, जमीन हड़पने का सनसनीखेज खेल आया सामने, पढ़ें पूरी खबर

बॉर्डर और थानों में सघन चेकिंग

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। कुल्हाल बॉर्डर समेत प्रमुख मार्गों पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस अपराधियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है और पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। देहरादून से लेकर हिमाचल की सीमाओं तक अलर्ट जारी कर दिया गया है। हत्यारे राज्य से बाहर न भाग सकें, इसके लिए प्रदेश की सभी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले कुलहाल बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात है। हर आने-जाने वाली गाड़ी, हर संदिग्ध व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं ताकि आरोपियों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग वो 'नीली स्कूटी' और हमलावरों का पहनावा है, जिसे आधार बनाकर जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

मृतक का नाम

राजधानी देहरादून का तिब्बती मार्केट... वो जगह जहां हमेशा चहल-पहल रहती है। लेकिन आज यहां सन्नाटा है और खौफ का माहौल। जानकारी के मुताबिक, गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में थे, तभी अचानक मौत बनकर आए दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अर्जुन शर्मा को सरेआम गोली मारी गई और जब तक लोग कुछ समझ पाते, हमलावर मौके से फरार हो गए।

Location :  Dehradun

Published :  11 February 2026, 11:46 AM IST