Dehradun: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस की होटलों पर छापेमारी, होटल संचालकों को दी हिदायत  

देहरादून के विकासनगर में गुरुवार को देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटलों पर छापेमारी की। इस दौरान होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल संचालकों को बड़ी चेतावनी दी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 February 2026, 5:43 PM IST

Dehradun: डोईवाला के स्थानीय लोगों के देह व्यापार के आरोप के मद्देनजर पुलिस ने कई होटलों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को मौके पर ये चीजें बरामद हुई। जानकारी के अनुसार विकासनगर में बीते कुछ दिनों से कुछ सामाजिक लोगों के द्वारा होटल और सराय में देह -व्यापार सहित अनैतिक कामों के संचालन के आरोप लग रहे हैं।

पहले सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने क्षेत्र के माहौल को खराब करने का आरोप लगाते हुए होटल और सराय के अनैतिक कामों को उजागर करने की कोशिश की। इसके बाद इन्हीं सामाजिक लोगों ने पुलिस को इस मामले में कार्यवाही करने के लिए शिकायती पत्र भी दिया।

मामला उजागर होने के बाद पुलिस हरकत में आई और विकासनगर बाजार में मौजूद सभी होटल और सराय पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ महिलाओं को पकड़ा जिनसे पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने होटल संचालकों को कोई भी अनैतिक काम न करने की हिदायत दी है।

खबर अपडेट हो रही है...

Location : 
  • Vikas Nagar

Published : 
  • 12 February 2026, 5:43 PM IST