
गोकशी के आरोपितों से पुलिस की मुठभेड़ (Img- X)
Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि प्रेमनगर क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं से जुड़े आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की, जिसके चलते एक आरोपी पकड़ा गया और दूसरा फरार हो गया। पुलिस की यह कार्रवाई ठाकुरपुर रोड स्थित टी स्टेट के पास हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टी स्टेट के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनके प्रयास को नाकाम किया और दो में से एक को गिरफ्तार कर लिया।
जब आरोपी भागने का प्रयास कर रहे थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की। पर आरोपियों ने पुलिस को पिस्तौल दिखा दी और आगे चले। जिसके बाद पुलिस ने उन दोनों आरोपियों का पीछा किया। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। जबकि उसका साथी यानी दूसार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
आखिर चलते डीसीएम में कैसे लगी आग? सहारनपुर-देहरादून हाईवे पर मचा हड़कंप, जलकर राख हुआ सब कुछ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस टीम ठाकुरपुर रोड स्थित टी स्टेट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध वहां पहुंच गए और पकड़े गए।
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बदमाश दारू चौक से टी एस्टेट इलाके की तरफ मीठीबेरी की दिशा में भाग रहे थे। पीछा किए जाने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जब जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली, तो वह घायल होकर जमीन में गिर पड़ा और भागने में नाकाम रहा। जिस चलते वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वहीं पुलिस ने तुरंत घायल संदिग्ध को इलाज के लिए प्रेम नगर अस्पताल पहुंचाया।
प्रेमनगर थाना (Img- X)
घायल बदमाश की पहचान 32 वर्षीय इरशाद के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के खजुनावर गांव का रहने वाला है और मोहम्मद जमशेद का बेटा है। उसका साथी, जो भागने में कामयाब रहा, उसकी पहचान शमीम के रूप में हुई है। वह भी सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के ही गांडेबाड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस टीमें फिलहाल शमीम की तलाश कर रही हैं और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान और छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस के मुताबिक, घायल संदिग्ध इरशाद इस महीने की शुरुआत में 'टी एस्टेट' और बिधौली रोड इलाके में हुई गोकशी की घटनाओं में शामिल था। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी तमंचा और अपराध में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा, एक कुल्हाड़ी, दो चाकू और एक रस्सी भी जब्त की गई है। पुलिस फिलहाल इन बरामद चीजों और घटनाओं के बारे में संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।
मुठभेड़ की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली और घायल संदिग्ध की हालत का जायजा लिया।
Location : Dehradun
Published : 15 November 2026, 9:26 AM IST