हिंदी
विकास नगर में शराबियों पर शिकंजा (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Dehradun: देहरादून के विकासनगर में सोमवार को पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली विकासनगर में पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान 3 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से शराब पीकर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के आरोप में 10 दुपहिया वाहनों को भी सीज किया है। पुलिस ने ड्रिंक एडं ड्राईव और रेस ड्राइविंग मामले में 10 दुपहिया वाहनों को सीज किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को ऑपरेशन प्रहार के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु तेज गति, गलत दिशा में वाहनों का संचालन, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन, ड्रिंक एण्ड ड्राईव , मोडिफाईड साईलेसंर, रेस ड्राईव करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
देहरादून में पुल निर्माण अधूरा, तय समयसीमा नजदीक फिर भी आधा काम बाकी, आखिर जिम्मेदार कौन?
पुलिस ने बताया कि माडिफाईड साईलेंसर एवं रेस ड्राईव करने वाले 7 वाहन चालकों के विरुद्ध मो0अधि0 में चालानी कार्यवाही कर सभी दुपहिया वाहनों को सीज किया गया। पुलिस द्वारा मो0अधि0 का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस यह कार्यवाही लगातार जारी है।
Location : Dehradun
Published : 6 April 2026, 5:39 PM IST