
उप जिला चिकित्सालय विकास नगर में मिला डेंगू का एक मरीज
Dehradun: विकास नगर के उप जिला चिकित्सालय में दिल्ली से आए एक युवक में डेंगू के लक्षण पाए गए जिसको देखते हुए उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर के द्वारा मरीज को उसके घर पर ही आउसलेट किया गया है। डेंगूं का मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग का अमला सक्रिय हो गया है।
उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टर प्रदीप ने बताया कि हमारे चिकित्सालय में डेंगू के मरीजों की जांच की जा रही है और उनके लिए पूरी व्यवस्था भी चिकित्सालय में की गई है। स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। डेंगू प्रभावित क्षेत्र की जानकारी नगर निगम को भी भेज दी गई है ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विकासनगर उप जिला चिकित्सालय में डेंगू का मरीज मिला | डॉक्टर प्रदीप का बयान#VikasNagar #Dengue #HealthNews #Uttarakhand pic.twitter.com/gMjkXU8jYt
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 22, 2025
दूसरी तरफ विकासनगर के उप जिला चिकित्सालय को ओएनजीसी और जन कल्याण ट्रस्ट के द्वारा एक एंबुलेंस दी गई। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात और कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
ONGC और जन कल्याण ट्रस्ट ने विकासनगर अस्पताल को दी नई एंबुलेंस, कांग्रेस पदाधिकारी भी रहे मौजूद।#vikasnagar #uttarakhand #ambulance #Health #LatestNews pic.twitter.com/TrsTD3FTo5
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 22, 2025
नवप्रभात ने कहा कि यह एंबुलेंस विकास नगर क्षेत्र के मरीजों के काम आएगी। उन्होंने कहा कि दूरदराज के मरीजों को त्वरित और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। यह सेवा जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुँचाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने दी ये सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को मौसम को देखते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि
अपने घर के आस-पास पानी जमा नहीं होने दें। कचरा इकट्ठा नहीं होने दें। साफ-सफाई रखें। पीने के लिए पानी उबालकर उपयोग में लाए। खाना खाने से पहले हाथ अच्छे साबुन से धोएं। मच्छरदानी व मॉस्किटो रिपेलेंट का उपयोग करें और पूरे आस्तीन के कपड़े पहनें।
Location : Vikas Nagar
Published : 22 August 2025, 3:55 PM IST