विकासनगर में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया। वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और अवैध खनन पर सवाल उठाते हुए 16 फरवरी को राजभवन कूच का ऐलान किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार पर साधा निशाना
Dehradun: कांग्रेस पार्टी ने विकासनगर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश की जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार और अवैध खनन जैसे गंभीर मुद्दों को उठाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। महिला उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जो किसी भी सरकार की सबसे बड़ी विफलता मानी जाती है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रीतम सिंह ने अवैध खनन को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में खुलेआम अवैध खनन हो रहा है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकारी तंत्र पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुका है।
16 फरवरी को राजभवन कूच
Dehradun Crime: विकासनगर में युवती की बेरहमी से हत्या, दवा लेने निकली थी…खेत में मिला लहूलुहान शव
कांग्रेस नेता ने कहा कि चाहे कानून व्यवस्था हो, रोजगार का सवाल हो या विकास कार्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रीतम सिंह ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी आगामी 16 फरवरी को प्रदेश सरकार की विफलताओं और जनहित से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर राजभवन कूच करेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा, लेकिन सरकार को जनता की आवाज सुनने के लिए मजबूर करेगा।
Dehradun Crime News: विकासनगर में खौफनाक वारदात, छात्रा की धारदार हथियार से निर्मम हत्या
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरेंद्र शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।