Nainital जाने से पहले जान लें असलियत, New Year 2026 पर एंट्री बंद वाली बात सच या झूठ?

नैनीताल पुलिस ने साफ किया है कि शहर में एंट्री पर कोई रोक नहीं है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केवल अस्थायी ट्रैफिक डाइवर्जन लागू किया गया है। पुलिस ने अफवाहों से बचने और आधिकारिक जानकारी के आधार पर यात्रा करने की अपील की है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 31 December 2025, 6:48 PM IST

Nainital: नैनीताल की वादियों में इस वक्त आस्था और पर्यटन का संगम देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सैलानी शहर का रुख कर रहे हैं। इसी भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस ने कुछ इलाकों में अस्थायी ट्रैफिक डाइवर्जन लागू किया है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों ने लोगों को भ्रम में डाल दिया। दावा किया जाने लगा कि पुलिस नैनीताल में एंट्री रोक रही है। अब इस पूरे मामले पर नैनीताल पुलिस ने स्थिति साफ कर दी है।

नैनीताल में एंट्री पर कोई रोक नहीं

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में आने वाले किसी भी वाहन या व्यक्ति को रोका नहीं जा रहा है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। पुलिस का कहना है कि नैनीताल सभी पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए खुला है और आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत किया जा रहा है।

नैनीताल में करने जा रहे हो New Year Party तो पढ़ लें ये खबर, सिर्फ इन 2 रास्तों से मिलेगी एंट्री

भीड़ प्रबंधन के लिए लगाया गया अस्थायी डाइवर्जन

पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुछ स्थानों पर अस्थायी यातायात डाइवर्जन किया गया है। इसका मकसद सिर्फ इतना है कि शहर के अंदर जाम न लगे और लोगों को सुरक्षित व सुगम यात्रा मिल सके। यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी है और हालात के अनुसार इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।

अफवाहों से बचने की अपील

नैनीताल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें। पुलिस ने साफ कहा कि अफवाहों की वजह से लोग बेवजह अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं, जबकि स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

दबंगों के सामने मैनपुरी कोर्ट भी कुछ नहीं! 100 साल पुराने जमीनी विवाद में अब पुलिस क्या लेगी एक्शन?

यात्रा से पहले रूट की जानकारी जरूरी

पुलिस ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि नैनीताल आने से पहले ट्रैफिक डाइवर्जन और रूट अपडेट की जानकारी जरूर ले लें। इससे रास्ते में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और यात्रा का आनंद बिना किसी रुकावट के लिया जा सकेगा।

यहां से लें सही और आधिकारिक जानकारी

नैनीताल पुलिस ने जरूरी जानकारी के लिए अपने सोशल मीडिया पेजों और कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं। लोग पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 05942–235847 और 9411112979 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां से उन्हें ताजा और सही जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 31 December 2025, 6:48 PM IST