दो रात से मंडरा रहा ‘अनजान ड्रोन’, लोगों में दहशत, आखिर कौन उड़ा रहा है?

रामनगर के आसमान में हर रात दिखाई देने वाले रहस्यमयी ड्रोन ने लोगों में डर और चिंता बढ़ा दी है। काशीपुर से उड़ान भरकर लखनपुर तक पहुंचने वाले इस ड्रोन की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने कहा कि यह ड्रोन सरकारी नहीं है और इसकी सत्यता जल्द सामने लाई जाएगी।

Nainital: नैनीताल जिले के रामनगर के आसमान में पिछले दो दिनों से दिख रहा एक अनजान ड्रोन पूरे इलाके में चिंता का कारण बना हुआ है। यह ड्रोन हर रात लगभग 10 बजे के आसपास नजर आ रहा है, जिसके चलते स्थानीय लोग डर और अनिश्चितता महसूस कर रहे हैं।

क्या है पूरी खबर?

ग्रामीणों का कहना है कि यह ड्रोन आम ड्रोन की तुलना में आकार में बड़ा प्रतीत होता है। इसकी उड़ान की दिशा और दूरी ने इसे और संदिग्ध बना दिया है। बताया जाता है कि यह ड्रोन मैदानी इलाके काशीपुर की तरफ से उड़ान भरकर रामनगर के लखनपुर क्षेत्र तक पहुंचता है और फिर वापस काशीपुर की ओर लौट जाता है।

सोशल मीडिया पर खूब चर्चा

शुरुआत में लोगों ने इसे किसी शौकिया उड़ान या फोटोग्राफ़ी का हिस्सा समझा, लेकिन दो रात लगातार इसे एक ही समय पर और लंबे रूट में उड़ते देख संदेह गहरा गया। इसकी ऊंचाई, गति और लम्बी उड़ान को देखकर ग्रामीण इसे साधारण ड्रोन मानने को तैयार नहीं हैं। कुछ लोगों ने इस ड्रोन की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं।

West Bengal Election: बंगाल में कांग्रेस का बड़ा दांव! 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, ममता बनर्जी के खिलाफ उतारा यह दिग्गज नेता

तरह-तरह की बातें फैलने लगी हैं, जिससे क्षेत्र में बेचैनी और बढ़ गई है। मामला गंभीर होता देख जब उपजिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान से बात की गई, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ड्रोन प्रशासन की ओर से नहीं उड़ाया जा रहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसकी जांच कराई जाएगी और हकीकत जल्द सामने लाई जाएगी।

आखिर क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है BSNL का ₹2799 वाला प्लान? जानें वो खूबियां जो कोई और कंपनी नहीं दे रही!

वहीं कोतवाली रामनगर के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार का कहना है कि फिलहाल इस ड्रोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।इस वक्त रहस्यमयी ड्रोन को लेकर रामनगर के लोग दहशत में हैं और सभी इसकी असलियत सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

Location : 
  • नैनीताल

Published : 
  • 29 March 2026, 8:37 PM IST

Advertisement