UP में युवाओं को मिल रही है ये FREE चीज! जानें क्या?

आज के दौर में लाखों युवा नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। लेकिन नौकरी मिलने के बाद सबसे बड़ी चुनौती शुरू होती है,कई युवा अच्छी सैलरी पाने के बावजूद बचत, निवेश और वित्तीय योजना की जानकारी के अभाव में... पढ़ें पूरी खबर

Updated : 13 June 2026, 5:46 PM IST

New Delhi: आज के दौर में लाखों युवा नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। लेकिन नौकरी मिलने के बाद सबसे बड़ी चुनौती शुरू होती है-कमाई को सही तरीके से संभालने की। कई युवा अच्छी सैलरी पाने के बावजूद बचत, निवेश और वित्तीय योजना की जानकारी के अभाव में आर्थिक परेशानियों का सामना करते हैं। इसी जरूरत को देखते हुए अब युवाओं को सिर्फ रोजगार के लिए नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से समझदार बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इसके तहत बड़ी संख्या में युवाओं को फाइनेंशियल स्किलिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे कमाई, बचत, निवेश और आर्थिक सुरक्षा के बारे में सही फैसले ले सकें।

तकनीकी या व्यावसायिक शिक्षा

दरअसल, आज ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं और आसान लोन के बढ़ते जाल के बीच वित्तीय शिक्षा उतनी ही जरूरी हो गई है, जितनी तकनीकी या व्यावसायिक शिक्षा। कई बार लोग बिना जानकारी के ऐसे निवेश कर बैठते हैं, जिससे उनकी मेहनत की कमाई खतरे में पड़ जाती है। इस प्रशिक्षण में युवाओं को सिखाया जाएगा कि पहली सैलरी का सही उपयोग कैसे करें, हर महीने कितना बचाएं, आपातकालीन फंड क्यों जरूरी है, निवेश कब शुरू करना चाहिए और अनावश्यक कर्ज से कैसे बचा जा सकता है।

बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद

विशेषज्ञों द्वारा बताए गए वित्तीय सफलता के मूल मंत्रों में नियमित बचत, खर्चों पर नियंत्रण, निवेश में विविधता, जोखिम की समझ, बीमा का महत्व और लंबी अवधि की वित्तीय योजना शामिल हैं। यही आदतें भविष्य में घर खरीदने, व्यवसाय शुरू करने, बच्चों की शिक्षा और रिटायरमेंट जैसी बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती हैं।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार कार, 4 दोस्त गंभीर, जानिए कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा

डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप्स के माध्यम से युवाओं को वित्तीय योजना, निवेश संबंधी जानकारी और आर्थिक स्वास्थ्य का आकलन करने के टूल्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे वे अपनी आय और खर्च का बेहतर प्रबंधन कर सकेंगे।

कोर्ट को गुमराह करने की भारी कीमत! पुलिस की एक गलती ने बदल दिया पूरा केस, थानेदार-दरोगा पर कार्रवाई के आदेश

जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में सिर्फ स्किल होना काफी नहीं होगा। सफलता उसी को मिलेगी जो कमाई के साथ-साथ पैसे को बढ़ाने और सुरक्षित रखने की समझ भी रखता हो।यानी अब लक्ष्य सिर्फ नौकरी दिलाना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना है जो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर, जागरूक और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हों।

Location :  New Delhi

Published :  13 June 2026, 5:46 PM IST