
गंगाघाट पर दर्दनाक हादसा फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Budaun: बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के गंगाघाट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। अंत्येष्टि में शामिल होने आए युवक की गंगा में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रानू सक्सेना पुत्र सर्वेश सक्सेना, निवासी ग्राम नगरिया, थाना उसावा के रूप में हुई है।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के अनुसार ग्राम नगरिया के 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने कल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी अंत्येष्टि के लिए परिजन और गांव के लोग हजरतपुर क्षेत्र स्थित गंगाघाट पहुंचे थे। रानू सक्सेना भी मृतक का अंतिम संस्कार कराने के लिए आया था।
अखिलेश के दरबार से योगी कैबिनेट तक… मनोज पांडेय और पूजा पाल को सपा से बगावत का बड़ा इनाम
गंगा में स्नान करने के लिए नदी में कूदा
अंतिम संस्कार की रस्मों के बाद रानू गंगा में स्नान करने के लिए नदी में कूद गया। नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत गोताखोरों को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही हजरतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गंगाघाट पर हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
Location : Budaun
Published : 10 May 2026, 3:02 PM IST
Topics : Budaun News Latest News UP News UP Police