
आज नोएडा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Img: Dynamite News)
Noida: मुख्यमंत्री शनिवार को नोएडा दौरे पर रहेंगे। वह सेक्टर-96 स्थित नए मुख्य प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने के साथ 2,478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
शनिवार को नोएडा के सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के नवनिर्मित मुख्य प्रशासनिक भवन का उद्घाटन होगा। शहर को कुल 2,478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इनमें 1,045 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का लोकार्पण और 1,434 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं में सेक्टर-96 में करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार मुख्य प्रशासनिक भवन प्रमुख है। इसके अलावा 18.40 करोड़ रुपये की लागत से बने चार रेनीवेल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-147 से सेक्टर-136 और सेक्टर-166 से सेक्टर-168 तक नई सीवर लाइनों का निर्माण है। साथ ही डीएससी रोड पर अगाहपुर पेट्रोल पंप से एनएसईजेड तक करीब 608 करोड़ रुपये की लागत से बने 5.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का भी औपचारिक उद्घाटन होगा, जिसे नवंबर 2025 में ट्रायल के लिए खोला गया था।
दलित प्रेरणा स्थल के अनुरक्षण कार्य, भंगेल एलिवेटेड रोड पर क्लोवर लीफ निर्माण, सेक्टर-145 में सड़क और नाली निर्माण, पांच प्रतिशत प्लॉट विकास, सेक्टर-62 और आसपास की आंतरिक सड़कों के नवीनीकरण, गिझौड़ से सेक्टर-24 तक नाले को ढकने, सेक्टर-5, 9 और 10 की सड़कों के पुनर्निर्माण, एमपी-2 एलिवेटेड रोड पर नॉइज बैरियर लगाने, बॉटेनिकल गार्डन बस डिपो के नवीनीकरण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा
Location : Noida
Published : 27 June 2026, 9:19 AM IST