हिंदी
महिला ने उठाया बड़ा कदम (IMG: Dynamite News)
Sitapur: एक बच्चे को खोने का दर्द और उसके बाद संतान न होने की चिंता एक महिला पर इस कदर भारी पड़ गई कि उसने रविवार को अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश कर डाली। घर के अंदर महिला को गंभीर हालत में देखकर पति के होश उड़ गए। उसने आनन-फानन में महिला को बचाया और परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सीतापुर और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में चिंता और तनाव का माहौल है।
तंबौर के पुराने कस्बे निवासी मोहनलाल की पत्नी गायत्री की उम्र करीब 38 वर्ष बताई गई है। परिजनों के मुताबिक, करीब चार साल पहले दंपती के यहां एक बच्चे का जन्म हुआ था। हालांकि कुछ समय बाद बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को खोने के बाद गायत्री काफी परेशान रहने लगी थी। इसके बाद दोबारा संतान न होने की वजह से उसकी चिंता और मानसिक तनाव बढ़ता गया। पति के मुताबिक, वह लंबे समय से इसी बात को लेकर परेशान थी।
सीतापुर के निजी अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से मौत, 11 दिन तक चलता रहा इलाज, रेफर के बाद तोड़ा दम
रविवार दोपहर करीब दो बजे गायत्री घर के अंदर थी। कुछ देर बाद पति की नजर उस पर पड़ी तो वह गंभीर हालत में मिली। पति ने तत्काल उसे बचाया और परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने बिना समय गंवाए महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तंबौर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया।
परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल सीतापुर पहुंचे। यहां भी डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा के लिए महिला को लखनऊ रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर लखनऊ रवाना हो गए।
सीतापुर में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; हथियारों का जखीरा बरामद
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस महिला के इस कदम के पीछे की परिस्थितियों को समझने का प्रयास कर रही है। पुलिस परिजनों से भी जानकारी ले रही है कि पिछले कुछ समय से महिला की मानसिक स्थिति कैसी थी और क्या परिवार में किसी तरह का विवाद या अन्य परेशानी चल रही थी।
Location : Sitapur
Published : 9 August 2026, 5:04 PM IST