ग्रेटर नोएडा में 5 की मौत का जिम्मेदार कौन? इस वजह से परिवार ने चुना मौत का रास्ता, गांव वाले बोले- ऐसी बहनें किसी को ना मिले

इस मामले में डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने रबूपुरा थाना प्रभारी से बातचीत की। रबूपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि महेश काफी परेशान था। उनका एक घर दिल्ली और दूसरा घर नगला पदम गांव में है। दिल्ली वाला घर छोटी बहन के नाम है और नगला पदम गांव में स्थित घर को बड़ी बहन ने अपने नाम करवा लिया था।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 October 2026, 2:13 PM IST

Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा थाना क्षेत्र में स्थित नगला पदम गांव में जो हुआ, उसने पूरे जिले को हैरान करके रख दिया है। एक पूरा परिवार खत्म हो गया। पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शुक्रवार की रात को आराम से सोए थे, लेकिन शनिवार की सुबह नहीं देख पाए। पुलिस की जांच में अभी तक कई ऐसी बातें पता लगी है। जिससे साबित होता है कि घर के मुखिया की बहनों और जीजा ने आत्महत्या के लिए उकसाया था।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35) और तीन बच्चों लड्डू (11), मिष्टी (7) और साक्षात (3) के रूप में हुई है। शनिवार की देर रात को ही सभी का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश की छोटी बहन सुनीता, बड़ी बहन सपना और जीजा शेखर के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ने क्या बताया?

इस मामले में डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने रबूपुरा थाना प्रभारी से बातचीत की। रबूपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि महेश काफी परेशान था। उनका एक घर दिल्ली और दूसरा घर नगला पदम गांव में है। दिल्ली वाला घर छोटी बहन के नाम है और नगला पदम गांव में स्थित घर को बड़ी बहन ने अपने नाम करवा लिया था। इसी वजह से महेश काफी परेशान था।

इस वजह से परिवार ने चुना मौत का रास्ता?

थाना प्रभारी ने बताया कि महेश और उसके परिवार ने शुक्रवार की रात को नूडल्स खाए थे। आशंका का जाहिर की गई है कि नूडल्स में जहरीला पदार्थ था। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कुल मिलाकर यह पता चला है कि महेश की बहनों ने उसको सुसाइड के लिए प्रताड़ित किया था। महेश के घर को बहनों ने अपने नाम करवा लिया था। जिसकी वजह से महेश को चिंता थी कि अब भविष्य में उनके परिवार का क्या होगा। इसी वजह से पूरे परिवार में मौत का रास्ता चुना।

Location :  Greater Noida

Published :  18 October 2026, 2:13 PM IST