चार लाशें, बंद घर और दीवार पर लिखा संदेश… प्रयागराज मर्डर केस में कौन है ‘बंटी-बबली’?

प्रयागराज में करोड़पति परिवार के चार सदस्यों की हत्या के बाद घर से मिला रहस्यमय संदेश पूरे मामले को उलझा रहा है। बंटी-बबली और बहू नाम ने पुलिस की जांच को नए और चौंकाने वाले एंगल की ओर मोड़ दिया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 3 June 2026, 4:25 AM IST

Prayagraj : एक बंद मकान, अंदर पसरी खामोशी और चार बेजान लाशें… प्रयागराज का यह मामला अब सिर्फ हत्या नहीं बल्कि एक गहरी पहेली बनता जा रहा है। दीवार पर लिखा एक रहस्यमय संदेश पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग भी है और सबसे बड़ा सवाल भी।

बंद घर में छुपा खौफनाक सच

साउथ मलाका के हीवेट रोड चौराहे पर स्थित दो मंजिला मकान में करोड़पति व्यापारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी और बेटी के शव अलग-अलग कमरों में मिले। वहीं बेटे का शव नीचे दुकान से बरामद हुआ। यह बाहर से पूरी तरह बंद थी। घर का सन्नाटा देखकर साफ था कि वारदात कई घंटे पहले हो चुकी थी।

बंटी-बबली और बहू” का रहस्यमय संदेश

जांच के दौरान पुलिस को एक बोर्ड पर लिखा मिला “बंटी, बबली और बहू ने मारा।” यही लाइन अब केस का सबसे बड़ा रहस्य बन गई है। पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि ये नाम असली व्यक्ति हैं, कोड नेम हैं या फिर किसी संगठित साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं।

यूपी में बड़ी वारदात: प्रयागराज में 4 लोगों की हत्या का आखिर कैसे खुला राज? जानिए यहां

आखिरी बार कब दिखा था परिवार

स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार को आखिरी बार रविवार को देखा गया था। इसके बाद घर पूरी तरह बंद रहा और किसी को अंदर किसी अनहोनी की भनक तक नहीं लगी। अचानक बदबू आने के बाद जब दरवाजा खुला तो पूरा सच सामने आया।

संपत्ति और विवाद का एंगल

करीब 10 से 15 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले इस परिवार को लेकर अब पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। व्यापार, प्रॉपर्टी और पारिवारिक विवाद भी शक के दायरे में हैं। पुलिस को आशंका है कि मामला केवल बाहरी नहीं बल्कि अंदरूनी साजिश भी हो सकता है।

पुलिस की बड़ी जांच जारी

मौके पर पुलिस कमिश्नर, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड पहुंच चुके हैं। कई टीमें अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण और टाइमलाइन साफ हो पाएगी। फिलहाल यह केस एक रहस्यमय मर्डर मिस्ट्री बन चुका है।

Location :  Prayagraj

Published :  3 June 2026, 6:42 AM IST