हिंदी
प्रेमिका ने किया शादी से इंकार तो उसकी मम्मी को लेकर हुआ फरार (Image: AI Generated)
Kanpur Dehat: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की मां के साथ ही कोर्ट मैरिज कर ली। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक का एक युवती के साथ रिश्ता था और दोनों के बीच शादी की बात चल रही थी। लेकिन जब युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया तो युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकबरपुर क्षेत्र के इस मामले में युवक अपनी प्रेमिका की मां के साथ चला गया। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में युवक और महिला एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों शादी का प्रमाण पत्र भी दिखा रहे हैं और लोगों से अपने रिश्ते को स्वीकार करने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं।
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, मामला चर्चा का विषय बन गया। लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे हैरान करने वाला मामला बता रहे हैं तो कुछ लोग इसकी सच्चाई जानने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
कानपुर देहात पुलिस अब वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो में दिख रहे लोग कौन हैं और क्या वास्तव में दोनों ने कानूनी प्रक्रिया के तहत शादी की है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चाएं तेज हैं। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि वायरल वीडियो के पीछे की पूरी सच्चाई क्या है।
Location : Kanpur Dehat
Published : 23 August 2026, 7:41 PM IST