समाजवादी पार्टी के नेता आलोक शाक्य ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या कहा? सुनिए इस वीडियो में

सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि अखिलेश यादव ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर सही सवाल उठाए हैं। इस डील से पूरे देश और यूपी के किसानों पर असर पड़ेगा। भाजपा ने विपक्षी पार्टियों के साथ चर्चा नहीं की।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 February 2026, 8:01 PM IST

Mainpuri:  समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा  कि ट्रेड डील के होने से पूरे देश के किसान परेशान हो जाएंगे। अमेरिका से भारत का जो समझौता हो रहा है, उसके चलते वहीं से खाद आएगी, वहीं से बीज आयेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि अब यहां के किसान क्या करेंगे,  हिंदुस्तान का किसान खासतौर पर उत्तर प्रदेश का किसान अपना सामान कहां लेकर जाएगा? भारतीय जनता पार्टी को इस पर विचार करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी को सारी विपक्षी पार्टियों के साथ बैठकर बात कर लेनी चाहिए थी कि इस समझौते में क्या होना चाहिए, लेकिन भाजपा सोचना नहीं चाहती कि  किसान के लिए और नौजवान के लिए कौन से कानून फायदेमंद हैं और कौन से नहीं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी गठबंधन के साथी हैं। इन्होंने सही तथ्य लोकसभा के अंदर और लोकसभा के बाहर रखे हैं। एक भी काम किसानों नौजवानों व्यापारियों के लिए भारतीय पार्टी ने नहीं किया है। यह जो डील हुई है उससे किसान और कमजोर होगा और जब किसान कमजोर होगा तो देश कहां मजबूत होगा ? निश्चित ही अमेरिका के दबाव में भारतीय जनता पार्टी ने यह डील की है, मुझे तो ऐसा ही लगता है।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 17 February 2026, 8:01 PM IST