अस्पताल बना मंडप…ICU में दुल्हन…अस्पताल पहुंचा दूल्हा, आगे जो हुआ

खुशियों से भरे शादी के घर में उस वक्त मातम जैसा माहौल छा गया, जब शादी के दिन दुल्हन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। लेकिन दो परिवारों की समझदारी, रिश्तों की मजबूती और दूल्हे के अटूट प्यार ने इस दर्दनाक पल को एक मिसाल में बदल दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 May 2026, 3:21 PM IST

Gorakhpur News: खुशियों से भरे शादी के घर में उस वक्त मातम जैसा माहौल छा गया, जब शादी के दिन दुल्हन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। लेकिन दो परिवारों की समझदारी, रिश्तों की मजबूती और दूल्हे के अटूट प्यार ने इस दर्दनाक पल को एक ऐसी मिसाल में बदल दिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

अस्पताल के ICU में भर्ती

जानकारी के मुताबिक  बांसगांव के हटवार गांव की रहने वाली पूजा यादव की शादी महादेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव से तय थी। 13 मई को बरात आनी थी और घर में शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर थीं। इसी बीच पूजा एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने भाई के साथ खलीलाबाद कॉलेज के लिए निकलीं, लेकिन रास्ते में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती कराना पड़ा।

Abbas-Nikhat Case: जेल में ‘सीक्रेट मुलाकात’ कांड पर बड़ा मोड़, क्या बरी हो जाएंगे निलंबित जेल अधीक्षक?

सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन

शाम को तय समय पर सन्नी यादव बरात लेकर पूजा के घर पहुंचे। द्वारपूजा और शुरुआती रस्में पूरी होने के बाद परिवारों ने बड़ा फैसला लिया। रात करीब एक बजे दूल्हा कुछ रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचा और ICU में भर्ती पूजा की मांग में सिंदूर भरकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया।

चीनी निर्यात रोक के बाद मुजफ्फरनगर बाजार में गहमागहमी, व्यापारियों ने 15 दिनों में दाम बढ़ने की जताई आशंका

इलाके में इस अनोखी शादी की चर्चा

अस्पताल में मौजूद यह भावुक पल देखकर दोनों परिवारों के साथ डॉक्टरों और कर्मचारियों की आंखें भी नम हो गईं। हर कोई इस रिश्ते की मजबूती और दूल्हे के प्रेम की मिसाल देता नजर आया। सिंदूरदान के बाद सन्नी गांव लौटे और वहां शादी की बाकी रस्में पूरी की गईं। पूरे इलाके में इस अनोखी शादी की चर्चा हो रही है और लोग इसे सच्चे प्यार और रिश्तों की मिसाल बता रहे हैं।

Location :  Gorakhpur

Published :  14 May 2026, 3:21 PM IST