देवरिया में दुष्कर्म का आरोपी कई दिनों से पुलिस को दे रहा था चकमा, ऐसे आया फंदे में

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म एवं एससी/एसटी एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 June 2026, 6:53 AM IST

Deoria: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म एवं एससी/एसटी एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद भर में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम लगातार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी।

Deoria: पानी पीने की जगह पर खतरा! देवरिया PHC की चूक से मचा बवाल

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 409/2026 पंजीकृत है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 115(2), 352, 351(2), 127(2), 308(2) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज है। इस प्रकरण में नीरज कुमार यादव उर्फ बीरबल पुत्र कमलेश यादव, निवासी थाना लार क्षेत्र, वांछित चल रहा था।

ऐसे किया गिरफ्तार

शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त आईटीआई स्कूल सोंदा के पास मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

“पुलिस से बच रहा था आरोपी, लेकिन मुखबिर की सूचना ने खेल खत्म कर दिया”, देवरिया में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

पुलिस का बयान 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria,

Published :  28 June 2026, 6:49 AM IST