वृंदावन मॉल हादसा: निर्माणाधीन ओमेक्स कोर्टयार्ड में छत ढहने से 3 मजदूरों की मौत, एक गंभीर

वृंदावन में निर्माणाधीन ओमेक्स वृंदावन कोर्टयार्ड मॉल में बड़ा हादसा हो गया। रुक्मणि विहार स्थित निर्माण स्थल पर देर रात दूसरी मंजिल की छत और छज्जे की ढलाई का काम चल रहा था, तभी अचानक शटरिंग और ढलाई की सामग्री गिर गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 21 August 2026, 12:13 PM IST
google-preferred

वृंदावन: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में निर्माणाधीन ओमेक्स वृंदावन कोर्टयार्ड मॉल में बड़ा हादसा हो गया। रुक्मणि विहार स्थित निर्माण स्थल पर देर रात दूसरी मंजिल की छत और छज्जे की ढलाई का काम चल रहा था, तभी अचानक शटरिंग और ढलाई की सामग्री गिर गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया

हादसे के बाद बचाव दल ने मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

मृतकों में पश्चिम बंगाल और नेपाल के मजदूर शामिल

पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी आलम, रिफ्यूल और नेपाल निवासी शिवराम के रूप में हुई है।

वहीं पश्चिम बंगाल निवासी 45 वर्षीय दिलदार गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने निर्माण कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों ने पीड़ित परिवारों के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम बेहतर होते तो यह हादसा टाला जा सकता था।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Vrindavan

Published :  21 August 2026, 12:13 PM IST

Advertisement