लखनऊ में निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार धंसने से हड़कंप, एक की मौत
लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में निर्माणाधीन अस्पताल की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दीवार के पीछे की मिट्टी खिसकने से दो मजदूर दब गए। रेस्क्यू के बाद एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।