बदायूं में मतदाता पुनरीक्षण अभियान सफल, 1.02 लाख नए वोटर जुड़े

बदायूं में 166 दिन चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद 1.02 लाख से अधिक नए वोटर जुड़े हैं। युवा मतदाताओं और महिला वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 April 2026, 7:31 PM IST

Badaun: बदायूं में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान अब अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस पूरे अभियान के दौरान मतदाता सूची को अपडेट करने का व्यापक कार्य किया गया, जिसमें हजारों नए नाम जोड़े गए और कई त्रुटियों को सुधारा गया।

कुल मतदाता संख्या में बड़ा इजाफा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित मसौदा सूची में कुल 19,25,413 मतदाता दर्ज थे, जो अब बढ़कर 20,28,328 हो गए हैं। इसमें पुरुष मतदाता 10,69,444 से बढ़कर 11,23,969 हो गए, जबकि महिला मतदाता 8,55,906 से बढ़कर 9,04,293 तक पहुंच गईं। इसके साथ ही तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या भी 63 से बढ़कर 66 हो गई है।

युवा मतदाताओं की रिकॉर्ड एंट्री

इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि युवा वोटरों का जुड़ना रहा। 18-19 आयु वर्ग में पहले जहां सिर्फ 5,931 मतदाता थे, वहीं अंतिम सूची में यह संख्या बढ़कर 24,537 हो गई। इसका मतलब है कि 18,606 नए युवा पहली बार वोटर बने हैं, जो आने वाले चुनावों में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

बदायूं में 6 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद बवाल… हाईवे जाम, पुलिस पर गंभीर आरोप

जेंडर रेशियो में सुधार

इस बार मतदाता सूची में एक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। जिले का जेंडर रेशियो 800 से बढ़कर 805 हो गया है, जो महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

बूथ लेवल एजेंटों की अहम भूमिका

अभियान को सफल बनाने में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के 10,330 बूथ लेवल एजेंटों ने अहम भूमिका निभाई। इसमें भाजपा और कांग्रेस के 2,580-2,580, समाजवादी पार्टी के 2,580, बसपा के 2,509 और आम आदमी पार्टी के 81 बीएलए शामिल रहे।

चार विशेष अभियान दिवस रहे प्रभावी

दावा-आपत्ति अवधि के दौरान 11 जनवरी, 18 जनवरी, 31 जनवरी और 22 फरवरी को चार विशेष अभियान दिवस आयोजित किए गए। इन दिनों सभी बूथों पर फॉर्म 6, 7 और 8 की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान आसानी से मिल सका।

HPCL हत्याकांड में बदायूं के एसपी सिटी पर गिरी गाज, अभिषेक कुमार को मिली जिम्मेदारी

अधिकारियों की निगरानी और सम्मान

अभियान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कई सुनवाई केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बीएलओ और सुपरवाइजरों से सीधे संवाद कर प्रक्रिया की समीक्षा की।

एक नज़र में पूरा अभियान

घोषणा 27-10-2025 को हुई, गणना चरण 04-11-2025 से 26-12-2025 तक चला, मसौदा प्रकाशन 06-01-2026 को हुआ और दावा-आपत्ति निस्तारण 06-03-2026 तक चला। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10-04-2026 को किया गया।

Location :  Badaun

Published :  10 April 2026, 7:31 PM IST