ई-BLO सिस्टम से बदली तस्वीर, यूपी में 12.69 करोड़ हुई मतदाता संख्या; 1 करोड़ से ज्यादा नए युवा वोटर
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 से पहले मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। 1.82 करोड़ नए वोटर जुड़े हैं, जबकि 1 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए हैं। ई-BLO प्रणाली से यह प्रक्रिया पहले से ज्यादा पारदर्शी रही।